फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि घी समेत खाद्य वस्तुओं के चार नमूने सील

Fri, 10 Mar 2017 12:26 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 होली के मौके पर खान-पान की वस्तुओं में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने डीएम के निर्देश पर खाद्य वस्तुओं की सैंपलिंग का अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रखा। इसके तहत पतंजलि के देशी घी समेत कई खाद्य वस्तुओें के नमूने लिए गए। 
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि एफएसओ जुगुल किशोर ने बहादुरगंज में आशीष एंड ब्रदर्स के यहां से सरसों के तेल और वहीं के मेसर्स अरुण गुप्ता किराना फर्म से रिफाइंड पामोलीन का नमूना सील किया। उधर, एफएसओ जयपाल सिंह के नेतृत्व में गठित दूसरी टीम ने अजीजगंज में अमरीक गुप्ता की दुकान से पतंजलि ब्रांड के गाय घी और पुराने जिला अस्पताल के सामने मिठाई विक्रेता कमल राठौर के यहां से पेड़ा का नमूना लिया। सीएफएसओ श्री सिंह के अनुसार सभी नमूने अग्रिम कार्रवाई के लिए जांच को राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें