जैतीपुर। एसडीएम जीत सिंह राय ने सोमवार को राजस्व और पशुपालन विभाग की टीम के साथ खुदागंज क्षेत्र के नवादा दरोबस्त और क्षेत्र के गांव आलमपुर जाकर वहां बनीं वृहद गोशालाओं का जायजा लिया। इस दौरान नवादा दरोबस्त की गोशाला में 166 पशु कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। वहां के रजिस्टर में 401 पशु दर्ज थे, जबकि मौके पर भौतिक सत्यापन में मात्र 235 गोवंशीय पशु मिले।
गोशाला में हरा चारा और दाने की कमी पाई गई और कई पशु कमजोर हालत में मिले। एसडीएम के अनुसार गोशाला प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर लापता गोवंशीय पशुओं का पूरा ब्योरा तलब किया गया है। संवाद