फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को टाटपट्टी पर बैठे देख गुस्साई एसडीएम

Thu, 18 Feb 2016 08:22 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की बृहस्पतिवार शुरू हुई हाईस्कूल की परीक्षा में बड़ी तादाद में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कई कॉलेज संचालकों की मनमानी से परीक्षार्थियों को तमाम दिक्कतें हुईं। सेठ सियाराम इंटर कॉलेज पहुंची एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने अव्यवस्थाओं को लेकर खासी नाराज जताई। वहां मौजूद केंद्र व्यवस्थापक अपनी कमियों को मानने के बजाय एसडीएम से बहस करने लगे। इस पर गुस्साई एसडीएम ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर डीआईओएस को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल में काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में 62, सेठ सियाराम इंटर कॉलेज में 65, सेठ राजाराम स्कूल में 109, जगन्नाथ सिंह इंटर कॉलेज हारगुरैया में 42 तथा विजय विक्रम सिंह इंटर कॉलेज ककरहा में 91 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सेठ राजाराम स्कूल में परीक्षा ड्यूटी पर लगाए गए 11 अध्यापकों में छह अनुपस्थित रहे। उधर, रोडवेज के पास स्थित सेठ सियाराम इंटर कॉलेज के तीन कमरों में परीक्षार्थियों को टाटपट्टी पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। वहीं कई कमरे गहराई में होने के कारण परीक्षा कक्षों में अंधेरा था। वहां परीक्षा के दौरान निरीक्षण करने पहुंचीं एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने अव्यवस्थाएं देखकर प्रिंसिपल श्यामपाल सिंह को कारण पूछा। आरोप है कि प्रिंसिपल परीक्षार्थियों की दिक्कत दूर करने की कोशिश करने के बजाय एसडीएम से बहस करने लगे। उन्होंने एसडीएम से कहा कि कॉलेज में जितने संसाधन थे वो मुहैया करा दिए गए। एसडीएम ने कार्रवाई की संस्तुति सहित रिपोर्ट  डीआईओएस को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें