फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मूर्तिकार एमसी सक्सेना का किया गया स्वागत

विज्ञापन
मूर्तिकार एमसी सक्सेना का स्वागत करते कवि प्रदीप वैरागी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अजीजगंज मोहल्ले में रहने वाले मूर्तिकार व परा मनोवैज्ञानिक डॉ.एमसी सक्सेना के जनपद आगमन पर स्वागत किया गया। वर्तमान में हिमाचल के शिमला निवासी एमसी सक्सेना ने शाहजहांपुर के एसपी काॅलेज में स्थापित सरदार पटेल की मूर्ति बनाई थी।
विज्ञापन

उन्होंने शिमला की सुंदरता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह शिमला की दीवारों पर बनाए गए अपने भित्तिचित्रों और मूर्तियों के लिए जाने जाते हैं। उनकी कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा मिली है, और उनके कार्यों को कई प्रतिष्ठित वृत्तचित्रों में दिखाया गया है।
उन्हें केंद्र, राज्य सरकार और अन्य तमाम संगठनों ने सम्मानित किया। उन्होंने जनपद की प्रतिभाओं की एक गैलरी बनवाए जाने की इच्छा स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जताई। कवि साहित्यकार एवं पर्यावरण प्रेमी डॉ.प्रदीप वैरागी, उद्यमी अशोक अग्रवाल, होटल व्यापारी रोहित आदि ने उनका स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें