शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं को स्क्रूटनी की सुविधा दी गई है। परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका में शंका होने पर स्क्रूटनी करा सकता है। परिषद के सचिव ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन की तिथि 17 मई तय की है।
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 17 मई तक स्वीकार किए जाएंगे। प्रत्येक विषय के लिए पांच सौ रुपये शुल्क तय किया है। स्क्रूटनी के लिए दिशा-निर्देश परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करेंगे। संवाद