फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्क्रबर मशीन’ से होगी रेलवे स्टेशन की सफाई

Sun, 30 Nov 2014 08:58 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई का काम निजी हाथों में पहुंचने के बाद से स्टेशन पर आधुनिक तरीकों से सफाई व्यवस्था मेंटेन करने की तैयारी भी शुरू हो गई है। इसी के चलते स्टेशन के फ्लोर टाइल्स चमकाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्क्रबर मशीन को लाया गया है। स्टेशन पर कई स्थानों पर पॉवर प्वाइंट लगने के बाद से इसी मशीन से टाइल्स की सफाई करके स्टेशन को साफ-सुधरा रखा जाएगा।
विज्ञापन

स्क्रबर मशीन से स्टेशन पर लगे फ्लोर टाइल्स पर झाड़ू लगाने, धुलाई करने और वाइपर लगाने का काम किया जा सकेगा। मशीन अपनी जरूरत के मुताबिक पानी भी फ्लोर टाइल्स पर डाल लेगी। इससे स्टेशन पर झाडू़ और पोछा लगाने के लिए अलग से कोई सफाईकर्मी की जरूरत नहीं रहेगी। इससे रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई बने रहने का सपना पूरा होने की उम्मीद की जा सकती है। इस संबंध में स्वास्थ्य निरीक्षक त्रिलोकचंद ने कहा कि इलेक्ट्रानिक स्क्रबर मशीन से कई लोगों का काम अकेले ही किया जा सकेगा। इस मशीन के संचालन के लिए स्टेशन पर 25 मीटर की दूरी पर इलेक्ट्रॉनिक के पॉवर प्वाइंट लगाए जाएंगे, जिन्हें लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद से ही मशीन से सफाई कार्य शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें