रेती स्थित संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में खुदीराम बोस पर आधारित फिल्म का प्रदर
शाहजहांपुर। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में लीड इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से स्वतंत्रता संग्राम के महानायक खुदीराम बोस के जीवन पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। फिल्म प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित करना था। इस दौरान प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय ने कहा कि महानायक की फिल्म को ध्यानपूर्वक देखें। शीघ्र ही फिल्म से संबंधित एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आचार्य केशव शुक्ला, अभय सिंह, वेद प्रकाश, योगेंद्र सिंह, शशांक चौहान, यशदीप मौर्य सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद