खुटार के जंगल में अजगर को छोड़ते वनकर्मी। स्रोत : वनकर्मी
खुटार। गांव सुखचैनपुर में मंगलवार को आठ फुट लंबा अजगर देख भीड़ लग गई। वनकर्मियों की टीम ने अजगर काे जंगल में छोड़ दिया।
मंगलवार दिन में दो बजे गांव सुखचैनपुर के मंदिर के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस बीच बच्चों को बांस की झाड़ियों में अजगर दिखाई दिया। प्रधान के भाई नवल किशोर ने वनकर्मियों को अजगर होने की सूचना दी। सूचना पर वन दरोगा रोहित पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अजगर को खुटार रेंज की फत्तेपुर वन क्षेत्र में लेजाकर छोड़ दिया। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अजगर पूरी तरह सुरक्षित है। संवाद