फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चोरी के 1.78 क्विंटल स्क्रैप के साथ कबाड़ी गिरफ्तार

विज्ञापन
रोजा पुलिस की गिरफ्त में कबाड़ी नदीम। स्रोत: पुलिस - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर मोहम्मदी रोड से बसुलिया जाने वाले मार्ग पर हड्डी मिल तिराहे के पास कबाड़ की दुकान से चोरी के 1.78 क्विंटल लोहे के स्क्रैप के साथ कबाड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कैलाश नगर कॉलोनी निवासी नदीम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि सदर बाजार क्षेत्र के तारीन टिकली निवासी दीपक शर्मा ने दो नवंबर को रोजा की खंडेलवाल वाली गली निवासी सुमित, कैलाश नगर निवासी अंकुर और बाचू के खिलाफ एसआर इंजीनियरिंग, हथौड़ा बुजुर्ग से 23 अक्तूबर को हजारों रुपये का लोहा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का खरीदा गया स्क्रैप कबाड़ की दुकान पर बिक्री के लिए लाया गया है। पुलिस ने वादी को साथ ले जाकर बरामद लोहे की तस्दीक कराई। पूछताछ में कबाड़ी ने बताया कि सुमित, अंकुर और बाचू चोरी का लोहा उसे बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें