फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्काउट-गाइड ने बनाए टेंट, रंगारंग कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

विज्ञापन
रोटी गोदाम स्कूल में स्काउट-गाइड के टेंट का निरीक्षण करते जिला गाइड कैप्टन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला स्काउट-गाइड कैंपस रोटी गोदाम में भारत स्काउट-गाइड के स्थापना दिवस व तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन समारोह हुआ। स्काउट-गाइड के टेंट आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार से हुआ। मुख्य अतिथि डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बीईओ नगर नागेंद्र सिंह, जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन व जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर ने पंडित श्रीराम वाजपेयी, लॉर्ड बेडेन पावेल व लेडी बेडेन पावेल के चित्रों पर माल्यार्पण किया। स्काउट-गाइड ने वंदेमातरम गीत का गायन किया। अतिथियों ने तंबू टेंट गैजेट का निरीक्षण किया।
कलान, मिर्जापुर, जैतीपुर, खुटार, बंडा, निगोही, भावलखेड़ा, तिलहर, शाहजहांपुर,कांट, जलालाबाद, ददरौल, सिंधौली से 210 स्काउट-गाइड ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर स्काउट मास्टर विजयपाल, अमित त्रिपाठी, विजयकांत, अंकित, नीरज वर्मा, इमरान सईद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें