स्वामी धर्मानंद कॉलेज में पौध रोपण करते स्काउट-गाइड। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट-गाइड की यूनिट रानी लक्ष्मीबाई ओपन गाइड कंपनी ने पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधरोपण किया।
स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में गाइड प्रशिक्षुओं ने पौधे लगाएं। मुख्य अतिथि जिला सचिव डॉ.अमीर सिंह ने कहा कि हम संकल्प लें कि सब मिलकर रोज एक पौध लगाएंगे। तभी हमारा देश हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त होगा। डॉ. कविता भटनागर, शिवानी भारद्वाज, नेहा मिश्रा, संगीता सक्सेना, सुषमा गुप्ता मौजूद रहीं। संवाद