शाहजहांपुर। दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर पुरुष व महिला वर्ग की पांच किमी व तीन किमी पैदल चालन प्रतियोगिता होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि प्रतियोगिता सुबह साढ़े नौ बजे शाह क्लब से प्रारंभ होकर छावनी परिषद पुवायां रोड होते हुए शाह क्लब पर ही समाप्त होगी। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों व खेल संघों के पदाधिकारियों से विद्यार्थियाें को प्रतिभाग कराने की अपील की गई है। संवाद