मंडलीय स्काउट-गाइड रैली के दूसरे दिन कई स्पर्धाएं हुईं। इस दौरान माध्यमिक और बेसिक विभाग की टीमों ने दूसरे दिन का शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना से किया। ध्वज शिष्टाचार के बाद श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज मैदान में स्काउट्स और गाइड्स ने अपने जनपदों का नेतृत्व करते हुए प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
शारीरिक प्रदर्शन प्रतियोगिता के बाद प्राथमिक चिकित्सा देने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही साहसिक क्रिया-कलाप, सिग्नैलिंग, सीमा फोर/मोर्स, कार्यानुभव, प्रदर्शनी, स्किल ओराम आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने निर्णायकों को प्रभावित किया। कैंप फायर के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत के माध्यम से खूब मौज-मस्ती की। कैंप फायर प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में एसएस कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, जिला मुख्यायुक्त एवं संयोजक कमलाकर पांडेय, पूर्व मुख्यायुक्त संतोष पांडेय आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कैंप फायर के संयोजक प्रवेश कुमार राठौर रहे।
इससे पूर्व संयोजक एवं डीआईओएस श्री पांडेय, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर पुष्पा वोरा आदि ने जिला स्काउट कमिश्नर डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा, सह गाइड कैप्टन अल्पना सिंह, जिला स्काउट मास्टर बेसिक निकहत परवीन, जिला गाइड कैप्टन बेसिक दपिंदर कौर, शिक्षाविद केशव चंद्र मिश्र, डॉ. आदर्श पांडेय आदि के साथ रैली का निरीक्षण किया और बच्चों के क्रिया-कलाप देखकर प्रशंसा की। सह-संयोजक डॉ. अमीर सिंह ने आभार व्यक्त किया।
निर्णायक मंडल और व्यवस्था में मेजबान जनपद से सुशील सक्सेना, पंकज सक्सेना, प्रज्ञा मिश्रा, आरती श्रीवास्तव, अनंत वाजपेयी, पीलीभीत से अभिषेक पांडेय, सचिन सक्सेना, प्रभा यादव, नेहा कटियार, बरेली से करुण पांडेय, गौरव पाठक, ममता सेठ, प्रीति शर्मा, बदायूं से संजीव शर्मा, प्रिंस कुमार, अनामिका, ईशा वार्ष्णेय के अलावा सत्येंद्र मोहन शर्मा, हरिलाल शर्मा, अनिल मालवीय, पल्लवी वर्मा, कंचन मिश्रा, कमलेश कुमार, महातम सिंह, डॉ. श्वेता सिंह आदि का योगदान रहा।