स्कार्फ दिवस पर स्कार्फ का प्रदर्शन करती स्काउट-गाइड। स्रोत: संस्था
स्काउट गाइड स्कार्फ दिवस पर विभिन्न स्कूलों में हुए आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसीशाहजहांपुर। स्काउट गाइड स्कार्फ दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। अनुशासन के साथ कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने के लिए शपथ दिलाई गई।
डॉ.सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की इंद्रा गाइड कंपनी के कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला मुख्यायुक्त संतोष पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग और गाइडिंग जीवन जीने की कला है। गाइड दिलप्रीत व शुभि ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य डाॅ.राखी मिश्रा, प्रवक्ता मंजरी यादव का चंदन तिलक लगाकर व स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया।
गाइड कैप्टन प्रज्ञा सिंह, पूजा कश्यप, रीतू अरोड़ा आदि मौजूद रहे। कंपोजिट स्कूल अटसलिया में स्काउट गाइड स्कार्फ दिवस पर जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन ने बच्चों को स्कार्फ बांधना सिखाया। कहा कि स्कार्फ हमें अनुशासन के साथ कर्तव्य के प्रति जागरूक करता है। जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर ने बच्चों को स्काउट-गाइड के सेवा भाव की जानकारी दी। स्काउट-गाइड ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी।