फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड की जल सेवा से डीआईओएस प्रभावित 

Wed, 18 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
स्काउट गाइड की जल सेवा से डीआईओएस प्रभावित 
विज्ञापन
भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास लगाए गए जल सेवा शिविर में छात्र-छात्राओं की टोली के कार्य से जिला विद्यालय निरीक्षक कमलाकर पांडेय काफी प्रभावित हुए। बुधवार को तीसरे दिन शिविर के समापन से पूर्व वहां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार के साथ पहुंचे डीआईओएस ने स्काउट गाइड टीम को पांच सौ रुपये का नगद पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने स्काउट गाइड के सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के उन सभी लोगों को स्काउट गाइड से प्रेरणा लेनी चाहिए जो सामाजिक हित के कार्य करने की क्षमता रखते हैं। इससे पूर्व, जिला गाइड कैप्टेन दपिंदर कौर ने अधिकारियों की अगवानी की। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला और पीएल निरंकारी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। व्यवस्था में पंकज, आशीष, शरीफ, आमिर, विजय, अजय, पूनम, निशा, अर्शी, आकांक्षा, निशा परवीन आदि का सहयोग रहा। 
उधर, स्काउट गाइड की ददरौल इकाई की ओर से कांट रोड पर अकर्रा रसूलपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा की ओर से जल एवं शर्बत शिविर लगाया गया। बीएसए राकेश कुमार ने राहगीरों को जल पिलाकर शिविर का शुभारंभ किया। शर्बत वितरण में गाइड कैप्टेन रूफिया खान और स्काउट कैपटेन अनंत वाजपेयी के नेतृत्व में सौम्या, शिखा, रेनू, कौशल, अनुज, प्रेम कुमार, अनुपम, रोहित आदि ने हाथ बटाया। शिाविर में ग्राम प्रधान रीतराम वर्मा, नितिन श्रीवास्तव, मुदित सेठ, शालिनी वाजपेयी, अनीता वर्मा, शाहनवाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें