फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधिया स्कूल ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता

Sat, 10 Oct 2015 11:46 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 हथौड़ा स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल ने जीत ली है। उसने फाइनल मुकाबले में रॉयन इंटरनेशनल स्कूल को एक गोल से पराजित किया। समापन पर सीडीओ पुलकित खरे ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि सीडीओ श्री खरे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच आरंभ कराया। फाइनल मुकाबले का एक मात्र गोल सिंधिया स्कूल की ओर से किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र परगाई, कैप्टन एलडी शुक्ला, फुटबाल संघ के अध्यक्ष ओएन सक्सेना, आरपी सक्सेना, सीपी यादव, लज्जाराम रस्तोगी, राहुल सिंह, गंगाराम प्रेमी, राम निरंजन वर्मा, मोहम्मद अनवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें