शाहजहांपुर। गन्ना अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रतिभागियों को गन्ना उत्पादन की विविध वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में परिषद के वरिष्ठ गन्ना वैज्ञानिक डाॅ. सुभाष सिंह ने उन्नत किस्मों, समयबद्ध बुवाई, ट्रेंच विधि, फसल चक्र, सिंचाई प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार वैज्ञानिक तरीकों से उत्पादन में वृद्धि कर चीनी मिलों की रिकवरी दर को बेहतर किया जा सकता है। डाॅ. जीएन गुप्ता ने मृदा परीक्षण एवं खादीय संस्तुतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जैविक कार्बन, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश के प्रयोग के बारे में बताया। इस दौरान डॉ. अर्चना वर्मा, प्रसार अधिकारी डाॅ. संजीव पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद