फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां इंटर कालेज पहुंची सचल विज्ञान प्रदर्शनी

Fri, 12 Dec 2014 06:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सचल प्रदर्शनी के साथ आए अभय कृष्ण, सूरज प्रसाद, प्रेम तिवारी ने कालेज के 12 छात्रों को प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी। इसके बाद ट्रेंड किए गए छात्रों ने अन्य छात्रों का विज्ञान से संबंधित जानकारियां दीं। इस दौरान 24 हस्त और स्वचालित प्रदर्शनी से छात्रों ने ऊर्जा का एक अवस्था से दूसरी में परिवर्तन, ऊर्जा के विभिन्न स्रोत, ऊर्जा की अवश्यकता सहित विज्ञान के बारे में काफी कुछ सीखा। टीम लीडर अभय कृष्ण ने विज्ञान से संबंधित कई प्रयोगाें को सहज तरीके से समझाया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी को देखने के लिए जीजीआईसी पुवायां, प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कालेज पुवायां, जन कल्याण स्कूल, राधेश्याम हिमांशु पांडे मेमोरियल स्कूल जेंबा, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर आदि के बच्चे पुवायां इंटर कालेज पहुंचे। कालेज के प्रधानाचार्य जेपी मौर्य ने मुकेश राठौर, सत्यम दीक्षित, राहुल गुप्ता, दक्ष सक्सेना, उदय सिंह, फिरोज अली, धीरज सिंह, आनंद शर्मा, आलोक पांडे, रमन जायसवाल, ज्ञानप्रकाश, गौरव कुमार को प्रदर्शनी में सहयोग के लिए  प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें