फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर में सना व प्रभजोत और जूनियर में रिषभ का मॉडल प्रथम

विज्ञापन
शाहजहांपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में लगी विज्ञान प्रदर्शनी को देखते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जीआईसी में हुआ। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित मॉडलों को सराहना मिली। प्रदर्शनी का उद्घाटन डीआईओएस डॉ. शौकीन सिंह यादव ने फीता काटकर और मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। उन्होंने प्रदर्शनी में रखे गए मॉडलों का निरीक्षण किया और उनकी खासियत जानी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने बताया कि सीनियर वर्ग में डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा सना फात्मा व प्रभजोत कौर का जैव विविधता और जूनियर वर्ग में शान इंटर कॉलेज मीरानपुर कटरा के छात्र रिषभ शर्मा के ग्रीन सिटी मॉडल प्रथम रहे। सीनियर वर्ग में जनता इंटर कॉलेज के छात्र दीपक कुमार गुप्ता व विशाल सिंह का मिशन शक्ति एवं सौर मिसाइल मॉडल, जूनियर वर्ग में जीजीआईसी तिलहर की छात्रा वैशाली सिंह का गणित और खेल मॉडल द्वितीय स्थान पर रहे। इसी तरह से सीनियर वर्ग में इस्लामियां इंटर कॉलेज के छात्र मोहम्मद अनस का जेसीबी तथा जूनियर वर्ग में जीजीआईसी पुवायां की छात्रा जसप्रीत कौर का वायु प्रदूषण से संबंधित मॉडल तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया। जबकि सांत्वना पुरस्कार के लिए जूनियर वर्ग में आर्य महिला की सोनम, हरकुमार पाठक की नेहा, क्रिश्चियन गर्ल्स की मुस्कान फहीम, गांधी विचार-प्रचार हायर सेकेंडरी स्कूल कुर्रिया कलां की शैली सिंह, मंगलसेन के विवेक कुमार, सीनियर वर्ग में जीआईसी के उत्तम वाल्मीकि, एसपी कॉलेज के विशेष कुमार, आर्य कन्या की सेजल अग्निहोत्री, एबीरिच के पियूष वर्मा, पुवायां इंटर कॉलेज के हिमांशु शुक्ला के मॉडल चुने गए। निर्णायक मंडल में डीआईओएस शौकीन सिंह, रणवीर सिंह, सुहेल अख्तर नकवी, प्रवीण कुमार प्रियदर्शी, दीपक कुमार, शशांक रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य केके शुक्ला, मिहिर फिलिप्स, रामपाल, अवधेश सिंह, मोहम्मद आमीन, अमीर सिंह, ज्ञानेश वाजपेयी, शिक्षक गौरव पांडेय, प्रेमशंकर सक्सेना, संजय शंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें