फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्मी की छुट्टियाें के बाद खुले स्कूल, टीका लगाकर किया बच्चों का स्वागत

विज्ञापन
निगोही के कजरीनूर विद्यालय में बच्चाें के माथे पर तिलक लगाती ​शि​क्षिका। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्मी के अवकाश के बाद मंगलवार को जिले के सरकारी, अर्द्धसरकारी व निजी स्कूलों के दरवाजे बच्चों के लिए खोल दिए गए। स्कूलों में बच्चों के आने से रौनक लौट आई। बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर व फूलों की वर्षाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जनपद में 16 जून से स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए थे। उस समय काफी ज्यादा गर्मी होने की वजह से शासन ने स्कूल खोल दिए, लेकिन बच्चों का अवकाश कर दिया। इस अवधि में शिक्षकों को स्कूल में जाकर अपने कार्य को निपटाना था। एक जुलाई से बच्चों के लिए स्कूल खोलने के लिए सोमवार को सारी तैयारी पूरी कर ली गई।
मंगलवार को परिषदीय स्कूल खुले तो बच्चों का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। स्कूलाें में सजावट की गई। विद्यालय के गेट पर उन्हें रोककर माथे पर रोली-अक्षत का तिलक लगाया गया। फिर फूलों की वर्षाकर स्वागत हुआ। इसी के साथ स्कूलों में शिक्षण कार्य भी शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


डीएम ने किया स्वागत, बच्चों पर बरसाए फूल
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा में बच्चों का पारंपरिक तरीके से रोली-टीका लगाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। डीएम ने स्वयं एक पौधा रोपित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डीएम के निर्देश पर जिले के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 250 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी नामित अधिकारियों ने विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों का स्वागत किया। डीएम ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विद्यालय के प्रति आकर्षण बढ़ाना रहा। इस दौरान बीएसए दिव्या गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


रेड कार्पेट पर बच्चों का स्वागत, खीर खिलाकर स्वागत
सिंधौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तेरा में छात्रों का टीका लगाकर स्वागत किया गया, साथ ही रेड कार्पेट बिछाकर फूल बरसाए गए और खीर खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया। प्रधानाध्यापक सरताज अली, सहायक अध्यापक दीपा पूनिया के अलावा शिक्षामित्र सारिका गुप्ता, रामकली, गीता देवी, गुडडी, सफवान, निशांत, तसकीन आदि मौजूद रहे।
निगोही के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का शिक्षकों ने स्वागत किया। बीईओ रमेश पंकज ने बताया कि 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण चलेगा। संविलियन विद्यालय भटिउरा पृथ्वीपुर में एआरटीओ (प्रवर्तन) सर्वेश सिंह ने बच्चों का टीका लगाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री महेंद्र सिंह मौजूद रहे। भावलखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल सेहरामऊ दक्षिणी में प्रधानाध्यापक देवेश वाजपेयी ने बच्चों का स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। संवाद

निगोही के कजरीनूर विद्यालय में बच्चाें के माथे पर तिलक लगाती शिक्षिका। स्रोत: स्वयं

निगोही के कजरीनूर विद्यालय में बच्चाें के माथे पर तिलक लगाती शिक्षिका। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें