फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के निर्माण में महती भूमिका निभाते हैं विद्यालय : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। बीआरसी पर स्थानीय प्राधिकारी-निकाय की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम प्रभात राय ने कहा कि हमारे विद्यालय समाज के निर्माण में महती भूमिका निभाते हैं। इनके विकास में जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि ग्राम प्रधान, शिक्षक और प्रशासन आपसी समन्वय से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। बीईओ शाहीन अंसारी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य ग्राम प्रधानों, प्रधानाध्यापकों और स्थानीय निकायों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षिक वातावरण तैयार हो सके।
विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं में जलालाबाद की भूमिका के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में सफल हुए मेधावी छात्र-छात्राओं व उनके मार्गदर्शक शिक्षकों और ब्लाॅक क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों, सचिवों, प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस्लामगंज और बझेड़ा के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। संचालन अभिनव मिश्रा और अरुण अग्निहोत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें