फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: करंट के खौफ में स्कूल, बारिश में दीवार छूने से पहले टेस्टर से जांच

Sat, 22 Aug 2026 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय ता​रीन टिकली के ऊपर से निकले बिजली के तार। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों को बिजली के खतरे से मुक्त करने के लिए लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद कई विद्यालयों में स्थिति जस की तस है। विद्युत निगम ने जिले के 141 स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन हटाने का दावा करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग को रिपोर्ट भेज दी, लेकिन शुक्रवार को हुई पड़ताल में कई स्कूलों में अब भी बिजली की लाइनें और खंभे खतरा बने मिले। शहर के कंपोजिट स्कूल मंडी में बारिश के दौरान शिक्षिकाओं को स्कूल में प्रवेश करने से पहले दीवार पर टेस्टर लगाकर करंट की जांच करनी पड़ती है।
विज्ञापन


जिले के 2716 परिषदीय स्कूलों में 141 विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। इन्हें हटाने के लिए मई 2025 में बेसिक शिक्षा विभाग ने एक करोड़ 37 लाख 31 हजार 776 रुपये स्वीकृत कर बिजली निगम को धनराशि दी थी। पांच रिमाइंडर भेजने के बाद निगम ने काम शुरू किया और सभी 141 स्कूलों से लाइन हटाने का दावा किया। इसके बाद विभाग को पत्र भी भेज दिया गया। मगर मौके पर पड़ताल हुई तो कई स्कूलों में बिजली का खतरा बरकरार मिला।

मंडी स्कूल के गेट पर ट्रांसफॉर्मर

फोटो 32

नगर के कंपोजिट स्कूल मंडी के मुख्य गेट के बाहर ही ट्रांसफॉर्मर लगा है। स्कूल में 107 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। प्रधानाध्यापक नीलम के अनुसार, स्कूल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन तो हटा दी गई, लेकिन ट्रांसफॉर्मर को नहीं हटाया गया। बारिश में दीवार में करंट उतरने का खतरा रहता है। ऐसे में शिक्षिकाएं टेस्टर से दीवार पर करंट चेक करने के बाद ही खुद और बच्चों को अंदर प्रवेश कराती हैं।
विज्ञापन


जलालनगर में स्कूल के अंदर लगा खंभा

फोटो 9 व 10

प्राथमिक विद्यालय जलालनगर के परिसर में ही बिजली का खंभा लगा है। इसके चलते बच्चों की पढ़ाई और खेलकूद दो कमरों तक सिमट गए हैं। खंभे से कुछ दूरी पर ही मध्याह्न भोजन भी बनाया जाता है। वहीं, सुभाषनगर रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय तारीन टिकली द्वितीय के मुख्य गेट के सामने से बिजली की लाइन और बंच केबल गुजर रही है। लाइन हटाने के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है।

जलालाबाद के 12 स्कूलों पर खतरा बरकरार

फोटो 28 व 29

जलालाबाद क्षेत्र में कई विद्यालयों से बिजली की लाइनें हटा दी गई हैं, लेकिन करीब 12 स्कूलों के ऊपर से अब भी हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इनमें कंपोजिट विद्यालय शेरपुर चुरघुटी, धर्मपुर पिडरिया, सरांय साधौ और अंडपुर तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय डुहीजदीद, ढकियाइन, बझेड़ा, कटका बहादुरपुर और शाहपुर शामिल हैं।

स्कूल परिसर में लगा बिजली का खंभा

फोटो 30

खुटार के गांव रूजहा कलां स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में गेट के पास ही बिजली का खंभा लगा है। इसके ऊपर से बंच केबल की लाइन गुजर रही है। इस स्कूल से भी बिजली लाइन हटाई जानी थी, लेकिन अब तक स्थिति नहीं बदली।


सर्वे कराया जा रहा है। जिन स्कूलों से लाइन नहीं हटी है, उनकी जानकारी बिजली निगम को देकर लाइन हटवाई जाएगी।
— जयशंकर श्रीवास्तव, बीएसए

डिवीजनवार स्कूलों की जांच कराई जाएगी। जहां लाइन नहीं हटी है, वहां उसे भी हटाया जाएगा। इसके लिए फंड उपलब्ध है और इसी टेंडर से काम कराया जाएगा।
— अनुज प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम

प्राथमिक विद्यालय तारीन टिकली के ऊपर से निकले बिजली के तार। संवाद

प्राथमिक विद्यालय तारीन टिकली के ऊपर से निकले बिजली के तार। संवाद

प्राथमिक विद्यालय तारीन टिकली के ऊपर से निकले बिजली के तार। संवाद

प्राथमिक विद्यालय तारीन टिकली के ऊपर से निकले बिजली के तार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें