फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ठंड के कारण बदला स्कूलों का समय, जानिए कब से कब तक खुलेंगे

Sun, 05 Jan 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भीषण शीतलहर को ध्यान में रखकर माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सुबह दस से अपराह्न तीन बजे तक किया जाएगा। इसको लेकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि माध्यमिक के सभी विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित कर दिया गया है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की ओर से पत्र सौंपकर मांग की गई थी।
विज्ञापन

वहीं, हवा की दिशा बदलकर पुरवाई होने से जिले में कोहरा छाने लगा है, जिसके रविवार से और घने होने के आसार हैं। माैसम विभाग के मुताबिक, अभी सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ेगा।
आमतौर पर आसमान बादलों से घिरा रहने पर तापमान बढ़ता है, लेकिन शुक्रवार रात से ही कोहरा छा जाने से न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री घटकर 9.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। शनिवार की सुबह जब लोग बिस्तरों से उठकर घरों के बाहर निकले तो उन्हें कोहरे की घनी धुंध के कारण कुछ दूर आगे का दिखना कठिन हो गया। विभाग के मुताबिक, कोहरे में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई।
विज्ञापन

सुबह दस बजे तक सड़कों पर आम दिनों जैसी चहल-पहल नदारद रही। बाद में कोहरा का असर थोड़ा कम हुआ, लेकिन सूरज बादलों की ओट में छिपे रहने से धूप नहीं निकली। इस बीच पुरवाई के झोंकों ने गलन बढ़ाई तो दिन में अधिकतम तापमान भी 2.5 डिग्री घटकर 13 डिग्री सेल्सियस हो गया। कलक्ट्रेट परिसर और विकास भवन के कार्यालयों में भी अधिकारी और कर्मचारी काम करने के बजाय ज्यादातर वक्त हीटर के आगे बैठ कर गुजारते रहे। शाम चार बजे के बाद बादलों के साथ फिर से कोहरा घिरने लगा।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि कोहरा के साथ दोपहर से दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा चलने के कारण हवा में नमी की मात्रा बढ़कर 93 प्रतिशत हो गई है। इसलिए रविवार को सुबह कोहरा बढ़ जाएगा। बताया हवा की दिशा नहीं बदली तो अगले तीन-चार दिन तक ठंडी पुरवाई से शीतलहर का प्रकोप बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें