सिंधौली। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुराग ने सिंधौली ब्लॉक के एमए पब्लिक स्कूल मुड़िया मोड़, ग्लोरियस माइनॉरिटी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को खेल के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है। खेल से तन एवं मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। स्कूल प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को प्रतिदिन एक से दो घंटे अवश्य खेलना चाहिए। इस मौके पर अजय पाल वर्मा, मोहित तिवारी, वारिस अली, संतोष कुमार, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद