अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से संजय सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र का तिलक लगाकर अभिनंद
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से रेती स्थित संजय सरस्वती विद्या मंदिर पर विद्यार्थी अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थी परिषद के 76वें स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विभाग कार्यालय मंत्री राजन ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र-छात्राओं के हित में संघर्ष करता रही है। परिषद की स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थी हित में प्रवेश, परीक्षा, शुल्क एवं परिणाम में आने वाली कठिनाइयों को दूर करना रहा है। महानगर सहमंत्री आनंद स्वरूप सक्सेना, संजीव कुमार, कोमल मौर्य, काजल मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद