फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: समय से पहले की स्कूल की छुट्टी, संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जताई आपत्तिी

Wed, 31 Jan 2024 03:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/जैतीपुर। बेसिक शिक्षा के संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार ने मंगलवार को मीरानपुर कटरा के विद्यालयों का निरीक्षण किया। श्री बलवंत सिंह इंटर काॅलेज में उनके पहुंचने से पहले ही विद्यार्थियों की छुट्टी किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद वह डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल राकेश कुमार सबसे पहले काकोरी शहीद इंटर कॉलेज पहुंचे। इसके बाद उन्होंने आदर्श इंटर कॉलेज, धर्मदेव प्रभाकर जनता इंटर कॉलेज तथा श्री बलवंत सिंह इंटर कालेज में निरीक्षण किया। श्री बलवंत सिंह इंटर काॅलेज में संयुक्त शिक्षा निदेशक के पहुंचने से पहले ही छात्र-छात्राओं की छुट्टी कर दी गई। कुछ ही विद्यार्थी विद्यालय में मौजूद मिले। इस बीच इको क्लब, स्काउट गाइड, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, रानी लक्ष्मी योजना आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में खेलों के संबंध में भी पूछा लेकिन कोई सही जवाब नहीं दे सका। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। निरीक्षण के बाद वह डीआईओएस कार्यालय पहुंचे और डीआईओएस हरिवंश कुमार के साथ वार्ता की। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर चल रहीं तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। डीआईओएस ने बताया कि केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा ली गई हैं। इस मौके पर जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें