फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 'वेलकम बैक शुभांशु शुक्ला...' स्कूली बच्चों ने पोस्टर बनाकर किया स्वागत

Wed, 16 Jul 2025 03:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के लीड कान्वेंट स्कूल में शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापसी पर बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से विचार व्यक्त किए। बच्चों ने पोस्टर बनाकर शुभांशु शुक्ला को बधाई दी। 
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने बनाए पोस्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरिक्ष से लौटे शुभांशु शुक्ला को शाहजहांपुर के स्कूली बच्चों ने मॉडल प्रोजेक्ट पोस्टर बनाकर बधाई दी। उनकी धरती पर वापसी का स्वागत किया। बुधवार को लीड कान्वेंट स्कूल में शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापसी पर बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से विचार व्यक्त किए। बच्चों ने खुशी का इजहार किया। 

विज्ञापन


स्कूल की प्रधानाचार्य तराना जमाल और निदेशक मोहम्मद जमाल ने चंद्रयान से संबंधित जानकारी बच्चों को दी। बच्चों का उत्साहवर्धन किया और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। तराना जमाल ने कहा कि इस सफलता की तारीफ देश ही नहीं, दुनियाभर में हो रही है।  शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरी भारतीय हैं जिसके लिए हम सब भारतीयों को बहुत गर्व महसूस हो रहा है।  

विद्यालय ल के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन प्रार्थना सभा में इस मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना कर उनका उत्साहवर्धन कर रहे थे। अपने उत्साह को प्रदर्शित करने के लिए बच्चों ने "भारत का गर्व शुभांशु शुक्ला" पर आधारित मॉडल प्रोजेक्ट पोस्टर बनाकर अपनी उत्सुकता एवं प्रसन्नता को दर्शाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बच्चों ने बनाए प्रोजेक्ट 
प्रोजेक्ट एवं मॉडल बनाने में आबान, अयांश, खिजरा, मायरा, जोहन अली, दिव्यांशी सक्सेना, अब्दुल कादिर, दक्ष, ऋषिका, रूजैना, व्योम, इनाया, नील मिश्रा, आयांश, मोहम्मद ययहा, अनिकेत, बाला, आयशा आयजा खान, अयान, अली खान, हुरिया, दृष्टि, वैष्णवी, ताल्हा, नोमान अनुभावी, तनिष्क, सिदरा, रहम, जुनेरा, शिवांगी, जैना, अबीरा, आयरा, नंदिनी, मुस्तफा, मोहम्मद ताहा, रुद्राक्ष, तरफिया, अवनी, जोया फातिमा, अलशिफा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें