फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री, विधायकों ने किया स्कूल भवनों का लोकार्पण

Sat, 20 Dec 2014 08:36 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के नवनिर्मित राजकीय हाईस्कूल भवनों का लोकार्पण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, विधायक राजेश यादव और शकुंतला देवी ने अपने क्षेत्रो में किया। इसके अलावा शिक्षक विधायक संजय मिश्रा ने निर्माणाधीन मॉडल स्कूल का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने ददरौल ब्लाक के जमुनिया दौलतपुर समेत कुल चार राजकीय हाई स्कूल भवनों का लोकार्पण किया। इस मौके पर डीआईओएस राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।  
तिलहर में विधायक राजेश यादव ने सपा नेता उपेंद्र पाल सिंह एवं अन्य सहयोगियों के साथ गांव नौगाई, शंकरपुर और पिटरिआई ढकिया रघा के स्कूल भवनों का लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य केएस शुक्ला, डॉ. केके शुक्ला, हाजी आरिफ, शरद यादव, विश्वनाथ यादव समेत तमाम गणमान्य मौजूद रहे। सिंधौली ब्लाक के गांव बिलंदपुर गद्दीपुर में निर्माणाधीन मॉडल स्कूल का शिलान्यास शिक्षक विधायक संजय मिश्रा ने किया। इस दौरान डीआईओएस राकेश कुमार और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक लेखधिकारी केके मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुवायां। विधायक शकुंतला देवी ने शनिवार को गांव बितौनी में राजकीय हाईस्कूल के नवीन भवन का लोकार्पण किया। उनके साथ प्रधानाचार्य शालिनी गुप्ता, गोपाल अग्निहोत्री, मनोज यादव, देवेंद्र शुक्ला, मुनीश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बंडा। विधायक शकुंतला देवी ने शनिवार को गांव ढका घनश्यामपुर और नभीची में राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूलों का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुनीश तिवारी, सपा के जिला सचिव राजीव गंगवार, ममता देवी, रामकुमार शुक्ला, बबलू यादव, राजू सिंह, प्रेमपाल वर्मा, रमेश सिंह, आशुतोष शर्मा, ब्रजेश सिंह, महेंद्र सिंह, अखिलेश गुप्ता, विजय मिश्रा, प्रमोद अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें