फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी पर करोड़ों के गबन का आरोप, निदेशक समेत 16 के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एक कंपनी पर करोड़ों के गबन का आरोप लगाते हुए उसके ही डिवीजनल मैनेजर ने निदेशक समेत 16 लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी पूर्वी निवासी नरेंद्र सिंह ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर बताया कि कंपनी का मुख्यालय लखनऊ में है। वह यहां डिवीजनल मैनेजर हैं। कंपनी का मुख्य संचालक कम समय में रकम दोगुनी करने का दावा करता था। इसी दावे का प्रचार कर उसने जिले के लोगों से करीब तीन करोड़ रुपये निवेश कराकर कंपनी मुख्यालय को भेज दिए।
विज्ञापन

दो वर्ष से कंपनी से तीन करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन कंपनी के संचालक मंडल में शामिल लोग बार-बार झूठा आश्वासन देकर टरका रहे हैं। निवेश किए गए रुपयों से सोसायटी ने चीनी मिल खोलने के लिए जमीन खरीदी है। डिवीजनल मैनेजर ने आशंका जताई है कि संचालक जमीन बेच सकते हैं। पीड़ित ने कंपनी संचालकों समेत 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी संजय कुमार का कहना है कि कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, तहरीर के मुताबिक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें