फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पंचायत घर और सामुदायिक शौचालय के निर्माण में घपला

Mon, 29 Jan 2024 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। ग्राम सभा भटपुरा चंदू में सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन के निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ था। डीएम के निर्देश पर गठित टीम की रिपोर्ट के बाद मामले में प्रधान, दो तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारियों और चार अवर अभियंताओं से धनराशि वसूली जाएगी। इससे पूर्व कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

गांव कुंवरपुर निवासी संतोष कुमार ने लोक आयुक्त के यहां परिवाद दायर कर शिकायत की थी कि गांव सभा में विकास कार्य मानक के अनुरूप नहीं कराए गए हैं। इस मामले में डीएम के निर्देश पर टीम ने जांच की थी। जांच में गांव के सामुदायिक शौचालय की दीवारों पर जगह-जगह दरारें मिली थीं। मौके पर सबमर्सिबल पंप लगा मिला था लेकिन कनेक्शन नहीं था। इस मामले में कुल लागत 3,53,565 का 20 प्रतिशत 70,713 के सरकारी धन का दुरुपयोग/गबन पाया गया था। अनियमितता पर तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी जयप्रकाश मिश्रा, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा की तत्कालीन अवर अभियंता अनीता वर्मा, प्रधान नीरज गौतम पर समान रूप से 23,571-23,571 रुपये की वसूली तय की गई है।
इसी प्रकार जांच में पंचायत भवन में प्लेटफार्म की टायल दबी मिली थी। सैप्टिक टैंक अधूरा मिला था। बाहरी दीवार पर गंभीर दरारें मिली थीं। निर्माण में अनियमितता के लिए प्रधान नीरज गौतम, तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक गंगवार, जयप्रकाश मिश्रा, लघु सिंचाई के अवर अभियंता संतोष शर्मा, लघु सिंचाई के तत्कालीन अवर अभियंता (सेवानिृवत्त) बिजेंद्र सिंह राठौर, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के तत्कालीन अवर अभियंता शंकरलाल को पंचायत भवन की कुल लागत 13,41,105 का दस प्रतिशत 1,34,110 का दोषी पाया गया है। प्रधान को 44,703, जयप्रकाश मिश्रा को 22,352, अशोक गंगवार को 22,352, संतोष शर्मा को 14,901, बिजेंद्र सिंह राठौर को 14,901, शंकरलाल को 14,901 सरकार धन के दुरुपयोग/गबन का दोषी पाया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने पुवायां के बीडीओ के माध्यम से प्रधान और संबंधित बीडीओ के माध्यम से ग्राम पंचायत अधिकारियों आदि को कारण बताओ नोटिस देकर 15 दिन में जवाब देने के लिए कहा है। नोटिस में कहा गया है कि जवाब नहीं मिलने पर इसे मौन स्वीकृति मानते हुए जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें