शाहजहांपुर। विश्व पृथ्वी दिवस पर जिले की विभिन्न संस्थाओं और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। उन्हें हरियाली को बचाने की शपथ दिलाई गई।
जिला गंगा समिति ने प्रभागीय वनाधिकारी नवीन खंडेलवाल के निर्देशन में वर्क संस्था के सहयोग से ऑल सेंट स्कूल में आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य साक्षी रस्तोगी एवं जिला परियोजना अधिकारी डाॅ. विनय कुमार सक्सेना ने किया। विद्यार्थियों के बीच निबंध प्रतियोगिता कराई गई। पर्यावरण एवं नदी संरक्षण विषयक सांप-सीढ़ी खेल खिलाया गया।
निबंध में द्वैविक शुक्ला ने प्रथम, अर्शी राठौर ने द्वितीय व काव्या वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांप-सीढ़ी प्रतियोगिता में अर्चित व काव्या विजेता और मानवी व द्वैविक उप-विजेता रहे। मुख्य अतिथि एसएस कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रूपक श्रीवास्तव ने पृथ्वी को बचाने के तरीके बताए। इस दौरान मो. रेहान, तशकीन, शगुफ्ता, मोहम्मद फैज, मोहम्मद अदीब आदि का समयोग रहा।
-
बच्चों के साथ किया पौधरोपण
मानवता वेलफेयर सोसाइटी ने माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में पौधरोपण हुआ। बच्चों ने पृथ्वी दिवस से संबंधित प्रदर्शनी लगाई, जिसके जरिये बच्चों ने प्रकृति की महत्ता और संरक्षण के उपायों को बताया। समाजसेवी मुकेश सिंह परिहार ने विचार साझा करते हुए कहा कि इस दिवस का उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा, प्रकृति के प्रति जागरूकता और धरती को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास करना है। इस दौरान संस्था के संस्थापक अमित श्रीवास्तव, नीरा श्रीवास्वत, प्रधानाचार्या रिचा प्रिया जौहरी, लवली सक्सेना, ज्योति मिश्रा, शुभम, अंकिता वर्मा आदि मौजूद रहे।
पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रोत्साहित
ग्रीन वैली कॉन्वेंट स्कूल में पृथ्वी दिवस पर धरती बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य शशि गुप्ता ने बच्चों को अपने आसपास पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान प्रीति गुप्ता, अस्मत अंसारी, स्नेहा, संध्या, गुलनाज, वर्षा, सैफिया एहसन, सानिया सदफ अस्मत अंसारी आदि मौजूद रहीं।
-
छात्र-छात्राएं और शिक्षक नीले रंग के वस्त्र पहनकर आए
लीड कॉन्वेंट स्कूल में पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राएं और शिक्षक नीले रंग के वस्त्र पहनकर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने किया। प्रधानाचार्य तराना जमाल एवं मोहम्मद जमाल ने बच्चों को विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व को बताया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नगर आयुक्त और बीजेपी महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान पदमा गुप्ता, रमन गुप्ता, शाहनवाज खान, अनिल गुप्ता, शिवम वर्मा, विकास सक्सेना आदि मौजूद रहे।
बच्चों ने बनाए जागरूकता मॉडल और पोस्टर
कुर्रियाकलां। सत्य भारती स्कूल में मंगलवार को अर्थ डे मनाया गया। बच्चों ने मॉडल और पोस्टर बनाकर धरती को हरा-भरा रखने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने, प्रदूषण में कमी लाने और प्राकृतिक संसाधनों की बचत करने आदि संदेश दिए। इस दौरान प्रधानाचार्य रूपम वाजपेयी, शिक्षक कौशलेंद्र मिश्र, हिमांशु मिश्रा, पूनम मिश्रा, शिखा सक्सेना, निदा नाज, शिवी सिंह आदि मौजूद रहीं। संवाद
कुर्रियाकलां के सत्य भारती स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पेड़-पौधों लगाकर धरती को हरा-भरा रखने
कुर्रियाकलां के सत्य भारती स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पेड़-पौधों लगाकर धरती को हरा-भरा रखने