फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चित्रकला में सत्यम और प्रश्नोत्तरी में वैभव को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उप​स्थित छात्र। स्रो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं को जिम्मेदारी का अहसास कराने के लिए स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के आयोजन के बाद रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण के विशेष अभियान एक पेड़ मां के नाम-2.0 के तहत मेरा युवा भारत शाहजहांपुर, वन विभाग व जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में मुमुक्षु आश्रम स्थित स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुआ।
वन विभाग की टीम व माय भारत द्वारा कॉलेज प्रांगण में सहजन व अमरूद के पौधे लगाकर छात्रों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में सत्यम वर्मा प्रथम, वासू प्रताप मौर्य द्वितीय व मो. फैज तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी में वैभव मिश्रा ने पहला, अमन ने दूसरा और अनिकेत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वन विभाग के रेंजर शत्रुघ्न प्रसाद ने युवाओं को वन सप्ताह के महत्व के बारे में बताते हुए उनकी इस अभियान में महती भूमिका पर प्रकाश डाला। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने कहा कि एक पेड़ लगाना आने वाली पीढ़ी को स्वास्थ्य लाभ देने के समान है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमीर सिंह ने कहा कि जितना सम्मान हम अपनी मां को देते हैं, उतना सम्मान हमें पेड़ लगाकर पर्यावरण को भी समर्पित करना चाहिए।
जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे डॉ. विनय कुमार सक्सेना, युवा सर्व कल्याण समिति के अध्यक्ष व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रूपक श्रीवास्तव, शिक्षक अनिल कुमार मालवीय ने भी छात्रों को प्रेरित किया। इस अवसर पर लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सोनम सचान, शिक्षक रामनयन वर्मा, शिक्षक मोहम्मद कमर, वन विभाग से डिप्टी रेंजर अजय राणा, वन दरोगा पुष्पेंद्र कुमार, वन दरोगा सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें