फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीजन की सबसे ठंडी रही शनिवार की रात, धूप की गर्माहट पर हावी रहे ठंड के थपेड़े

विज्ञापन
रविवार को स्टेशन रोड पर हल्की धूप में खरीदारी करने जाते युवा व युवतियां । संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीजन की सबसे ठंडी शनिवार की रात रही। न्यूनतम तापमान सात डिग्री लुढ़ककर 4.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गलन बढ़ने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। हालांकि दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं के चलते इसका कोई खास असर नहीं दिखा। धूप की गर्माहट पर ठंड के थपेड़े हावी रहे। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। वायुदाब बढ़ने से बादल छाए हुए हैं। तापमान में और गिरावट का अनुमान है।
विज्ञापन

पछुआ हवा और पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। ठिठुरन और गलन बढ़ गई। दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं में धूप बेअसर हो गई। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सीजन का अब तक सबसे कम तापमान है। अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
शनिवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट और अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 21 मिलीबार बढ़ा हुआ है। इसके असर से बादल छाए रहेंगे। कोहरे का असर कम रहेगा और तापमान में और गिरावट का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें