संत बाबा सुखदेव सिंह की याद में सुनासिर गुरुद्वारा नानकपुरी में आयोजित संत समागम के समापन पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। फाइनल प्रतियोगिता में डेरा बाबा नानक ओपन टीम ने बाजी मारी। इस टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
वहीं, 58 किलो भारवर्ग में पंजाब से आई सतरानी कबड्डी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पिपरिया मजरा की टीम दूसरे और गदिया की टीम तीसरे स्थान पर रही। 62 किलो भारवर्ग में नानकपुरी-बिलंदापुर की टीम प्रथम, बाबा बुड्ढा साहब पंजाब की टीम द्वितीय और कजरी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में डेरा बाबा नानक ओपन टीम के कैप्टन सोना संधू रहे। आजाद स्पोर्ट्स टीम अमृतसर रनरअप रही। विजेता टीमों को गुरुद्वारा के संत बाबा निर्मल सिंह भूरी वालों ने पुुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विजेता टीम को गुरेंद्र सिंह, गोल्डी, मंगल सिंह, बिट्टू सिंह प्रधान कजरी, जिला पंचायत सदस्य रंजोध सिंह ने इक्यावन सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया। कार्यक्रम में जरनैल सिंह, प्रधान मनजिंदर सिंह, मंजीत सिंह, सतविंदर सिंह, जग्गा सिंह, दिलबाग सिंह, रसाल सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि का सहयोग रहा।