फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिला बैंकर्स समिति की बैठक में क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात पर जताया संतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिलास्तरीय बैंकर्स समिति की सितंबर तिमाही की बैठक डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट में हुई। बैठक में जिले के क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात 82.70 फीसदी होने पर संतोष व्यक्त किया गया। डीएम ने इसे भारतीय रिज़र्व बैंक के मानकों के अनुरूप और और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने केनरा बैंक और इंडियन बैंक सहित अन्य बैंकों को अपना क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों के जनधन बैंक खाते खोलने पर जोर दिया। साथ ही, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना से जोड़ने के प्रयासों को गति देने के लिए कहा।
सभी खातों में केवाईसी और नामांकन पूर्ण कराने को भी आवश्यक बताया गया, ताकि सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने जनधन खातों में जारी रुपे कार्ड के सक्रियण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। भारतीय रिज़र्व बैंक के एलडीओ संदीप मिश्रा ने बैंक कर्मियों को सेवाएं प्रदान करते समय व्यावहारिक कुशलता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बैठक में नाबार्ड के डीडीएम प्रवेश कुमार गंगवार, अग्रणी जिला प्रबंधक आरआर तिवारी और सहायक अग्रणी जिला प्रबंधक रवि शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें