खुटार। जनपद पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने खुटार में एक सराफ को चोरी के जेवरों सहित पकड़ा है। पुलिस उसे अपने साथ ले गई है।
सोमवार को सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने खुटार पुलिस को साथ लेकर नगर में एक सराफ की दुकान पर दबिश दी। पुलिस ने सराफा व्यापारी से कुछ जेवरों के बारे में जानकारी ली। दुकान से जेवर बरामद होने के बाद पुलिस सराफा व्यापारी को अपने साथ ले गई है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि सेहरामऊ उत्तरी थाने की पुलिस ने चोरी के जेवर की खरीदारी करने के आरोप में सराफा व्यापारी को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, सराफ के यहां से चोरी के जेवर भी बरामद हुए हैं। व्यापारी ने बताया कि उसने जेवर खरीदे हैं, लेकिन उसे जेवर चोरी के होने के बारे में पता नहीं था। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद