फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खाना बनाते समय दुपट्टे में लगी आग, महिला की मौत

विज्ञापन
अर्चना देवी का फाइल फोटो
विज्ञापन
- बिलसंडा स्थित मायके में झुलसी थी महिला, बंडा में इलाज के दौरान हुई मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंडा। खाना बनाते समय दुपट्टे में आग लगने से महिला गंभीर रूप से जल गई। उसे बंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
गांव जमुनिया खानपुर निवासी विनय कुमार की 30 वर्षीय पत्नी अर्चना देवी अपने मायके थाना बिलसंडा के गांव इलाबास गईं थीं। रविवार देर शाम वह खाना बना रहीं थीं। खाना बनाते समय अचानक दुपट्टे में आग लग गई। आग लगने से वह बुरी तरह जल गईं। इसकी सूचना उसके पति विनय कुमार को दी गई। उन्होंने पहले अर्चना का बिलसंडा में इलाज कराया। बाद में बंडा सीएचसी में ले आए। यहां उनकी इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। अर्चना के दो बेटे अक्षत और छोटू हैं। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया है परिवार वाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसलिए केवल पंचनामा भरकर शव को परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें