फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बार, बेंच न्याय की गाड़ी के दो पहिए’

Sun, 04 Jan 2015 12:21 AM IST
तिलहर (श्ााहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रितेश सचदेवा ने कहा कि बार और बेंच न्याय की गाड़ी के दो पहिए हैं। दोनों के परस्पर सामंजस्य से ही जनता को न्याय सुलभ हो पाता है।
विज्ञापन


वह बार संघ के शपथ ग्रहण समारोह में अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे। अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रीमा मल्होत्रा ने कहा कि नागरिकों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महती भूमिका होती है। बेंच के समक्ष सच्चाई को उजागर कर अधिवक्ता सच्ची समाज सेवा करते हैं। एसडीएम पदम सिंह ने कहा कि गांव की भोलीभाली जनता को विधिक जानकारी देकर अधिवक्ता ही सही राह पर अग्रसर करते हैं। इस मौके पर तहसीलदार ओएन वर्मा, सब रजिस्ट्रार राजीव भारती आदि मौजूद रहे।
इन्हें दिलाई गई शपथ
समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र गंगवार, आनंद स्वरूप कोहली, श्रीश चंद्र मिश्रा, जगदीश सिंह ने क्रमश: नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुंवरसेन गंगवार, सचिव नरेश चन्द्र सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभनेश सक्सेना, उपाध्यक्ष मेवाराम वर्मा, अखिलेश गंगवार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामपाल सिंह राठौर, सर्वेश कुश्वाहा, राजीव कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह सहित बारह कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें