फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाने पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोत्तरी को लेकर सपाइयों ने सोमवार को खाली सिलिंडरों के साथ खिरनीबाग चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महंगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट विनीता सिंह को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि भाजपा जनहित को अनदेखा करके सिर्फ नफरत की राजनीति कर रही है। पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि रसोई गैस पर 150 रुपये की भारी वृद्धि निम्न मध्यम वर्ग के साथ बहुत बड़ी नाइंसाफी है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहा कि योगी सरकार हर वर्ग को धोखा देकर सिर्फ कागजों पर विकास का ढिंढोरा पीट रही है। ज्ञापन में रसोई गैस में मूल्य वृद्धि को वज्रपात कहा गया। कानून व्यवस्था को चौपट बताकर महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया। साथ ही अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को सताने का आरोप लगाया। इस दौरान रणंजय सिंह यादव, उपेंद्र पाल सिंह, गायत्री वर्मा, सैयद रिजवान अहमद, इम्तियाज मंसूरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें