फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की जनसंपर्क सभाएं सात से

Fri, 30 Jan 2015 08:52 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन-2017 की कामयाबी के लिए सपाई खेमे ने सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है। सपा सरकार के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने के लिए जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने वार्ड और ब्लॉक स्तर पर प्रस्तावित जनसंपर्क सभाओें का कार्यक्रम शुक्रवार को घोषित कर दिया। पत्रकारोें से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व मेें यूपी में दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल करने में जनसंपर्क सभाएं अहम् भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सूबे की सरकार ने चुनाव घोषणा पत्र के अधिकांश वायदे पूरे करने के साथ जनहित की अन्य कई योजनाओं पर भी काम किया। इन्हीं कामों के आधार पर पार्टी का जनाधार बढ़ाने और अगले चुनाव में फिर से सपा का परचम फहराने के लिए सात फरवरी से ब्लॉक स्तर पर जनसभाएं की जाएंगी और यह सिलसिला 15 फरवरी तक चलेगा। समय कम होने के कारण एक दिन में दो विकास खंडों में सभाएं कराने का निर्णय किया गया है।
जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव ने बताया कि जनसभाओं की सफलता के लिए क्षेत्रवार पदाधिकारियों को प्रभारी नामित कर उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में पंफलेट्स बांटने और माउथ पब्लिसिटी करने के निर्देश दिए हैं। नगर उपाध्यक्ष श्यामजी शुक्ला और सभासद अंकुर कटियार ने बताया कि शहर में छह-छह वार्डों को मिलाकर कुल सात जनसभाएं की जाएंगी।
विज्ञापन


इन तारीखों में जनसभाएं प्रस्तावित
सात फरवरी को जलालाबाद, आठ को कांट व ददरौल, नौ को भावलखेड़ा, दस को तिलहर, 11 को निगोही व खुदागंज, 12 को मिर्जापुर व कलान, 13 को मदनापुर व जैतीपुर, 14 को सिंधौली व पुवायां और 15 फरवरी को बंडा व खुटार ब्लॉक में जनसंपर्क सभाएं होनी हैं। शहर के वार्डों में सभाओं की तिथियां तय होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें