फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी, आश्वासन पर लौटे

विज्ञापन
जलालाबाद में सदर बाजार स्थित शिवमंदिर के सामने पड़ा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। विरोध प्रदर्शन के बावजूद मांगों पर विचार नहीं होने से नाराज सफाईकर्मी शुक्रवार को सुबह हड़ताल पर चले गए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन बाजार और मंदिरों से लेकर गलियों तक फैले कचरे से लोग परेशान हो उठे। हालांकि, बाद में चेयरमैन शकील खां ने सफाईकर्मियों से वार्ता की और कंपनी के ठेकेदार के लिखित आश्वासन पर कर्मचारी पूर्वाह्न 11 बजे से सफाई कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पालिका के करीब 150 सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम मधुसूदन गुप्ता को ज्ञापन दिया और दैनिक वेतनभोगी के बजाय पूर्व की भांति आउटसोर्सिंग कर्मचारी के तौर पर उनसे काम लिए जाने की मांग की थी। उनका कहना था कि वर्ष 2023-24 से उन्हें दैनिक मजदूर बना दिया गया और इस कारण शासन से मिलने वाली कई सुविधाओं से वे वंचित हो गए हैं। कई बार ईओ को प्रार्थनापत्र देने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को चेयरमैन ने ठेकेदार सत्यम तिवारी को बुलाकर उनसे मांगों पर कार्रवाई का सफाई कर्मियों को भरोसा दिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें