सिंधौली (शाहजहांपुर)। एक गांव निवासी महिला सफाई कर्मचारी ने वेतन स्लिप पर हस्ताक्षर करने के नाम पर बुलाकर प्रधान पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सफाई कर्मचारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि प्रधान ने 18 मई को कॉल कर वेतन स्लिप पर हस्ताक्षर करने के बहाने आवास पर बुलाया। आरोप है कि बाद में उसने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। उसके हाथ पीछे बांधकर दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि प्रधान कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद