फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने वृद्ध को पटक कर मार डाला

Sun, 25 Jun 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानवर चराने गए एक वृद्ध को सांड़ ने पटक कर मार डाला। जानकारी घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। 
विज्ञापन

गांव छापाबोझी निवासी 60 वर्षीय राजाराम शनिवार को जानवर चराने जंगल के किनारे गया था। वहां एक सांड़ को राजाराम ने भगाने का प्रयास किया तो उसने राजाराम को दौड़ा लिया और खेत में गिराकर पटक पटक कर मार डाला। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने बमुश्किल सांड़ को भगाया और राजाराम के परिवार के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने 108 नंबर पर सूचना दी और मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस चालक मौके पर पहुंचा तो लोगों ने बताया कि राजाराम की मौत हो चुकी है। इसके बाद एंबुलेंस वापस लौट आई। राजाराम की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। एसओ इंद्रकुमार ने बताया कि सांड़ के हमले में किसी के मरने की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें