फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदेश ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ लक्ष्मणपुर को बनाया चैंपियन

Tue, 18 Jun 2024 03:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गांव भुर्जिया में आयोजित अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को लक्ष्मणपुर की टीम ने जीत लिया। बल्लेबाज संदेश यादव ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई। रोमांचक मैच में बेहटा जंगल की टीम हार गई।
विज्ञापन

लक्ष्मणपुर के कप्तान अर्जुन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बेहटा जंगल टीम की शुरुआत काफी धीमी रही। धुरंधर बल्लेबाज शैंकी भी बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके। केवल मुनीश ने अपनी टीम के लिए 22 रनों की अहम पारी खेली। कप्तान अभिनव द्विवेदी भी अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सके। निर्धारित 12 ओवर में पूरी टीम 76 रन पर ही सिमट गई।
जवाब में लक्ष्मणपुर की टीम भी बेहटा जंगल की सटीक गेंदबाजी के चलते आखिर तक संघर्ष करती नजर आई। टीम के संदेश यादव ने 22 रन की आक्रामक पारी खेली। इधर, आफाक ने चार विकेट लिए। संदेश ने आखिरी गेंद पर चौका मारकर टीम को जीत दिलाई। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

अंपायरिंग राघवेंद्र सिंह व गोविंद सिंह तथा कमेंट्री सचिन चौहान ने की। मुख्य अतिथि रामसहाय मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रजकिशोर शर्मा ने विजेता टीम के कप्तान अर्जुन को ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान प्रवक्ता कौशल सिंह, तनुज तोमर, धर्मवीर सिंह, हनीफ अली, अरुण सिंह, प्रभाकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें