फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जल्द शुरू होगा संडाखास बिजली उपकेंद्र...निगोही वालों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
निगोही में संडा खास उपकेंद्र का जायजा लेते एसई अनुज प्रताप सिंह। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ओवरलोडिंग से जूझ रहे निगोही उपकेंद्र को अगले 48 घंटे में बिजली के संकट से निजात मिल जाएगी। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने संडाखास में पहुंचकर ट्रांसफॉर्मर को चार्ज कराया। वहीं, दूसरी ओर धरना देने वाले किसान नेताओं से वार्ता कर समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

निगोही उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग के कारण लोगों को बिजली मिलना दूभर है। भीषण गर्मी में फीडरों को काटकर आपूर्ति दी जा रही है। उपकेंद्र से तीन किलोमीटर दूर संडा खास उपकेंद्र भी बनकर तैयार होने के बाद भी शुरू नहीं हो सका। इसे लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारी धरना दे रहे थे।
बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता ने संडा खास में जाकर ट्रांसफॉर्मर की टेस्टिंग का कार्य कराया। 48 घंटे में उपकेंद्र प्रारंभ हो जाएगा। इससे निगोही उपकेंद्र का 50 प्रतिशत लोड संडा खास पर डालकर ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान कराया जाएगा। एसई ने किसान यूनियन के नेताओं को भी पूरी बात बताकर आश्वस्त किया। इसके बाद बीसलपुर में जाकर बिजली के खंभे लगने में आ रही अड़चन को दूर कराया। एसई ने बताया कि नया उपकेंद्र प्रारंभ होने से क्षेत्र के लोगों को बिजली संकट से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


ट्रांसफॉर्मर फुंका, अफसर नहीं दे रहे ध्यान
कलान। वार्ड संख्या तीन उल्फतनगर में ट्रांसफॉर्मर को बदलने का कार्य नहीं कराया गया। इसके चलते बिजली की आपूर्ति बाधित है। लोगों को आपूर्ति नहीं मिलने से दिक्कत आ रही है। एक्सईएन मुदित सोनकर ने बताया कि जल्द ही समाधान कराया जाएगा।
-
शहर में फॉल्ट से आपूर्ति बाधित
अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के केरूगंज फीडर की बिजली आपूर्ति दोपहर करीब एक बजे गुल हो गई। बिजली जाने से लोग परेशान रहे। दो बजे बिजली की लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की गई। शहर में अन्य जगहों पर भी फाल्ट आने से बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें