फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खिड़कियों के टूटे शीशे और इंटरलॉक के नीचे बालू मिली

विज्ञापन
निगोही के संडा खास में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर / निगोही। निगोही के संडा खास गांव में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र में निर्माण कार्य में अनियमितता पर दो एसडीओ व दो जेई निलंबित होने के बाद सोमवार को सेकंडरी वर्कर्स के अधिशासी अभियंता ने निरीक्षण किया। उन्हें इंटरलॉक के नीचे बालू भरी मिली। खिड़कियों के शीशे भी टूटे हुए थे। वह अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देंगे। दूसरी ओर लखनऊ की टीम ने भी उपकेंद्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन


बिजनेस प्लान के तहत बनने वाले उपकेंद्र का कार्य 70 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। भवन को बनाने के लिए एसडीओ व जेई व लाइन खींचने के लिए एसडीओ व जेई की तैनाती की गई थी। एक महीने पहले भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने निरीक्षण किया तो उन्हें काफी खामियां मिलीं। उनकी शिकायत के बाद डीएम ने जांच कराते हुए रिपोर्ट भेजी थी।
इसके बाद विद्युत निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने विद्युत माध्यमिक कार्य खंड के सहायक अभियंता उमेश चंद्र यादव व अवर अभियंता विशाल वर्मा व सहायक अभियंता बरेली हर्ष कुमार व अवर अभियंता अमित वर्मा विकासखंड, बरेली को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को सिविल वर्कर्स के अधिशासी अभियंता जुनैद आलम संडा खास में उपकेंद्र की स्थिति को देखने के लिए पहुंचे। उनके निरीक्षण में कार्य में लापरवाही उजागर हुई। उपकेंद्र में सड़क निर्माण को लगाई गई ईंटों को उखाड़कर देखा तो उसके नीचे बालू व ईंट की रोड़ी मिली। नियम के अनुसार, पत्थर की रोड़ी, सीमेंट और बालू होना चाहिए था।
भवन में लगी खिड़की के शीशे भी टूटे मिले। नए भवन का सीमेंट टूट रहा था। इसे लेकर अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार से नाराजगी जताई। वह अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देंगे।



लखनऊ से भी आई टीम



एसडीओ व जेई के निलंबन के बाद सोमवार को लखनऊ की टीम ने भी संडा खास गांव में पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ठेकेदार से कार्य की जानकारी ली, साथ ही अव्यवस्थाओं के फोटो खींचकर ले गए। कर्मचारियों के निलंबन के बाद उपकेंद्र पर निर्माण कार्य ठप हो गया है। निगरानी कार्य के लिए अभी एसडीओ व जेई की तैनाती नहीं की गई है। अधिकारियों के अनुसार, अफसरों की नियुक्ति लखनऊ स्तर से होगी।




दो एसडीओ व दो जेई के निलंबन की कार्रवाई की गई है। उपकेंद्र के निर्माण कार्य की निगरानी की जाएगी। अभी नए जेई और एसडीओ की तैनाती नहीं हुई है।



- राघवेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता, बरेली

निगोही के संडा खास में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र। संवाद

निगोही के संडा खास में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें