भगवा यात्रा निकालते सनातनी। संस्था
शाहजहांपुर। सनातन प्रेमियों ने मौसमपुर गांव में घूमते हुए बरेली मोड़ से खाटू श्याम मंदिर तक रविवार को भगवा यात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में सनातनी शामिल हुए। भगवा यात्रा राजेश अवस्थी और संदीप कुमार के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान अखिलेश राठौर, राहुल वर्मा, सत्यदेव कुशवाहा, एडवोकेट अमरजीत, आशीष कुमार, गुलशन वर्मा, अखिलेश कुमार वर्मा, आकाश कुमार माथुर, रमेश कुमार आदि शामिल रहे। संवाद