फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां, जलालाबाद और तिलहर में भी लिए जा सकेंगे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ पुवायां। अब पुवायां, जलालाबाद और तिलहर तहसील क्षेत्र के लोगों को कोरोना की जांच कराने के लिए सैंपल देने को शहर नहीं जाना पड़ेगा। सब कुछ ठीक रहा तो एक जुलाई से तीनों सीएचसी में सैंपल लेने की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए तीनों सीएचसी के लैब टेक्निीशियन व दो-दो कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अभी तक पूरे जिले के स्वास्थ्य केंद्रों से कोरोना संदिग्ध लोगों को सैंपल देने के लिए शाहजहांपुर भेजा जाता था। इससे लोगों का समय ज्यादा लगता था। एंबुलेंस से लाने और ले जाने में दिक्कतें होती थीं। इससे सरकारी खर्च भी ज्यादा होता था। जिले भर से मामले आने से जिला स्तर पर भी सैंपल लेने में दिक्कतें हो रही हैं। इस समस्या को देखते हुए आला अफसरों ने सीएचसी में सैंपल लिए जाने का फैसला लिया। इसके लिए शुरू में पुवायां, जलालाबाद और तिलहर सीएचसी को चुना गया। सीएचसी के एक एलटी, एक सफाईकर्मी और एक वार्ड ब्वाय को इसके लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो एक जुलाई से सीएचसी में सैंपल लिए जाने लगेंगे।
पुवायां में सैंपल की व्यवस्था दो से तीन दिन में शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे सैंपल देने वालों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। - डॉ. मोहम्मद आसिफ, सीएचसी अधीक्षक पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें