फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोरंग का नमूना जांच के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजलीपुरा वार्ड 38 में नाली निर्माण में घटिया मोरंग इस्तेमाल किए जाने की शिकायत के मामले में मंगलवार को नमूना जांच के लिए लैब भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बिजलीपुरा में सीसी रोड से पहले नाली का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार को वार्डवासियों ने ठेकेदार पर घटिया मोरंग इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। ठेकेदार ने जेई के कहने पर मोरंग इस्तेमाल करने की बात कही थी। मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था। शिकायत पर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी को जांच के निर्देश दिए थे। मुख्य अभियंता ने मंगलवार को मोरंग का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। नगर आयुक्त ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें