फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को नमन किया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में पुलिस लाइन में शहीदों को नमन करते पुलिस कर्मी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। फर्ज की खातिर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिस वीरों को नमन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसपी राजेश द्विवेदी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों के बलिदान को याद किया। दो मिनट का मौन रखकर वीरगति को प्राप्त हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद अन्य अधिकारियों ने पुष्प अर्पित किए।
एसपी ने बताया कि अनेक पुलिसजन प्रतिवर्ष कर्तव्यपालन के दौरान वीरगति को प्राप्त होते रहे हैं। ऐसे शहीद जवान हमारे प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान एसपी नगर देवेंद्र कुमार, एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण, सीओ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें